hello friends
मैं जो भी लिखता हूँ वो मेरा अपना अनुभव ही होता हैं जो मैं हूबहू आप सब से शेयर करता हूँ ! मैं भी यह मानता हूँ कि आपके आस पास के लोग आपके ऊपर जरूर असर डालते हैं ! आपकी सफलता या असफलता इस बात पर निर्भर करती हैं कि आप किन लोगों के साथ रहते हैं !
तो दोस्तों जब हमें ये पता हो कि किन लोगों के साथ रहने से मेरे लिए अच्छा होगा तो क्यों न हम उन्हीं के साथ रहें !
मैं BCA III YEAR का स्टूडेंट हूँ ! और क्योंकि गांव से ताल्लुक रखता था तो पढाई के लिए तो घर से निकलना जरुरी था ! तो मैं पटना गया ! यहाँ आने के बाद कॉलेज क्लास में अकेले बैठता था , सर आते पढ़ाते और चले जाते ! मैं भी क्लास करने के बाद सीधे घर पहुँच जाता ! किसी से बातचीत तक नही ! इसकी वजह सायद मेरी झिझक थी ! जो भी हो मगर मैं सबसे अलग रहता था ! धीरे -धीरे समय बिताता गया ! अब फर्स्ट ईयर लगभग 4 महीने बीत चुके थे ! लेकिन मुझमे कोई बदलाव नही ! मैं इतना शर्मीला था कि किसी से बात करने में पसीने छूट जाते थे ! आखिर में,जो लोग आज मेरे बहुत करीब हैं , उन्ही लोगों ने मुझसे बात करनी शुरू करी ! उसके बाद धीरे -धीरे मैं सबसे घुलने मिलने लगा ! फिर कुछ ही महीनों में हम सब बहुत करीब हो गए ! पढाई भी बहुत अच्छे से होने लगी ! और सबसे खास बात : अब यह नही लगता था कि हम सब लोग अलग -अलग जगह से हैं !
क्योंकि मेरा इस ब्लॉग को लिखने का मकसद ही यही हैं कि आखिर बता सकूँ कि आपके आसपास के अच्छे लोग कैसे आपको बदल देते हैं ! फिर सेकण्ड ईयर में आकर सबने एक ग्रुप बनाया ! जिसका नाम PABLANDER हैं ये एडुकेशनल ग्रूप हैं जिसमे हमलोग खुद ही बैठ कर पढाई करते हैं ! चाहे BCA के लिए हो या फिर MCA एंट्रेस के PREPARATION के लिए ! और इसका टाइम COLLEGE और COACHING के टाइम के आलावा होता हैं ! और सब लोग इतने DEDICATED कि अगर कहा जाये की दिन भर रुकना हैं तो भी कोई प्रॉब्लम नही ! ये असर होता हैं आसपास के लोगों का !
मेरा कल BIRTHDAY था और मैं घर से भी दूर था ! लेकिन एक पल के लिए भी इस महसूस नही हुआ की मैं अपने FAMILY से दूर हूँ ! सारे अरेंजमेंट वही लोग किये और मुझे कुछ पता भी नही चला ! कल का दिन मेरे जिंदगी के सबसे खूबसूरत दिनों में से एक था ! मुझे अपनों दोस्तों से इतना कुछ मिला हैं कि अगर अपने जीवन की सारी खुशियां भी दे दूँ फिर भी ये नाकाफी होगा !
आप सोच सकते हैं कि जो इंसान सबसे बात करने में इतना HASITATE होता था वो आज आप सब से ये बातें शेयर कर रहा हैं ! मेरे दोस्त मेरी जिंदगी की वो कमाई हैं जो मैं कभी खर्च नही करना चाहता !
तो दोस्तों कोशिश हमेसा यही रहनी चाहिए कि अच्छे लोगों के साथ रहें जो आपको जीवन की बारीकियां सकें और हमेसा आपके साथ रहे ! चाहे आप अमीर हो या गरीब ! इससे उन्हें फर्क नही पड़ता हैं क्योंकि वो तो ऐसी सीमाएं कब के पार कर चुके होते हैं !
और अंत में ,
आपके नजरों में ग़मों को खोज लेते हैं
फिर आपके कन्धों से सारा बोझ लेते हैं।,
आपकी ख़ुशी में उनकी ख़ुशी है ,
यही कसम तो रोज लेते हैं


No comments:
Post a Comment